नर्मदापुरम/सिवनीमालवा। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला कलेक्टर स्थानीय निर्वाचन के निर्देशानुसार विजयराय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनीमालवा में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर पालिका एवं पंचायत की फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारी हेतु प्रक्रिया एवं मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम के बारे में कमेटी के सदस्यों को अवगत कराया। जिसमें बताया गया कि 15 मई 2026 से 25 मई 2026 के अपराह्न 3:00 बजे तक प्राधिकृत अधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों पर दावे आपत्ति प्राप्त करने की अवघि रहेगी। स्थानीय निर्वाचन मास्टर ट्रेनर्स प्रकाश व्यास एवं निर्वाचन कार्यालय प्रभारी पंकज परसाई द्वारा भी राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। बैठक में तहसीलदार नितिन कुमार झोड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह ऊईके,पंचायत समन्वयक संजय तिवारी, सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र गौर, राजनैतिक दल भाजपा की ओर से नीरज तिवारी, कांग्रेस की ओर से स्वदेश शर्मा, बहुजन समाज पार्टी की ओर से मेघराज हरियाले, आम आदमी पार्टी की ओर से अजय मालवीय, रघुवीर राजपूत, ईश्वर दास जमींदार, प्रवीण रघुवंशी, श्रीमती सुनीता सूर्यवंशी, दीपक बाथव, प्रशांत यादव, निर्वाचन कार्यालय सहायक पुष्पराज पटेल, निर्वाचन मीडिया प्रभारी राम मोहन रघुवंशी एवं पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित थे।
*🟢👉स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न- निर्वाचन आयोग के निर्देशों से कराया अवगत*
May 19, 2026
0
