नर्मदापुरम/इटारसी। विश्व पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत डीजल लोको शेड इटारसी में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।प्रातः 11:00 बजे “शुद्ध पर्यावरण” की जागरूकता के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च अधिकारियों, वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से डीजल लोको शेड इटारसी से प्रारंभ होकर रेलवे कॉलोनी, ऑफिसर रेस्ट हाउस एवं सीनियर इंस्टीट्यूट होते हुए पुनः डीजल लोको शेड परिसर में संपन्न हुआ। मार्च के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।इसके अतिरिक्त डीजल लोको शेड इटारसी में उत्पन्न होने वाले ई-वेस्ट के पृथक्करण एवं उसके सुरक्षित निस्तारण के महत्व को लेकर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ई-वेस्ट प्रबंधन से संबंधित डेमो प्रस्तुत कर इलेक्ट्रॉनिक कचरे के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक सहभागिता एवं सतत प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
*🟢👉 विश्व पर्यावरण पखवाड़े के तहत डीजल लोको शेड इटारसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
May 29, 2026
0
