Type Here to Get Search Results !

*🟣👉वन अधिकार पत्र धारकों की समस्याओं को लेकर जयस ने सौंपा ज्ञापन*.....*🟢👉खाद, किसान सम्मान निधि और ऑनलाइन रिकॉर्ड में गड़बड़ी से ग्रामीण परेशान*

नर्मदापुरम/सिवनीमालवा।जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन द्वारा वन अधिकार पत्र धारक आदिवासी परिवारों की समस्याओं को लेकर विजय राय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि वन अधिकार पट्टा धारकों को खाद वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जयस अध्यक्ष राजू भल्लवी ने बताया कि कई हितग्राहियों की ऑनलाइन आईडी एवं वन आईडी अभी तक जनरेट नहीं हुई है, जिसके कारण पात्र आदिवासी किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। वहीं कई किसानों के रिकॉर्ड में वनाधिकार भूमि का सही विवरण दर्ज नहीं होने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी अटक गया है।ज्ञापन में वर्ष 2008 के वन अधिकार कानून का हवाला देते हुए कहा गया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन जमीनी स्तर पर नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पोर्टल पर जानकारी अपडेट नहीं होने से आदिवासी किसान परिवारों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।जयस पदाधिकारियों ने मांग की कि सभी वनाधिकार पट्टा धारकों की ऑनलाइन आईडी शीघ्र बनाई जाए, लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए।इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी ग्रामीण एवं जयस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.