नर्मदापुरम।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में मारपीट, जान से मारने की धमकीं, ओर गाली गलौज की छुटपुट घटनाएं के लगभग 16 मामले अलग- अलग थानों में दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि थाना सोहागपुर में 3 माखननगर में 3, स्टेशन रोड पिपरिया थाने में 1, कोतवाली नर्मदापुरम में 3, देहात थाना में 3 इटारसी थाने में 1 और सिवनी मालवा थाने में 2 मामले,इत्यादि थानों में ये मारपीट ,गाली गलौज ओर जान से मारने की धमकीं दिए जाने की छुटपुट घटनाएं क्षेत्र में होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की है। बताया गया कि इटारसी में एक युवक से शराब के लिए पैसे मांगने पर मना करने पर आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया जिस पर इटारसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की।वहीं देहात थाना के तहत ग्राम निमसाडिया में खानदानी मकान को बेचने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज और मारपीट होने पर पुलिस ने दोनो पक्षों पर मामला दर्ज कर कारवाई की है। इसके अलावा अन्य थानों में मामूली बात पर गाली गलौज, जान से मारने की धमकीं, पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की छुटपुट घटनाएं होने पर अलग अलग थानों में मामले दर्ज हुए हैं।
*🟢👉जिले के 7 थाना क्षेत्रों में मारपीट की अलग- अलग घटनाओं में 16 मामले दर्ज*........*🟣👉कही चाकू से हमला कर घायल किया ,तो कही पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट*
May 29, 2026
0
