नर्मदापुरम। जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यात्री वाहनों द्वारा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यात्री बसों के विरुद्ध विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा विभिन्न बसों की सघन जांच की गई।अभियान के अंतर्गत बिना परमिट संचालित बसें, ओवर लोड यात्री वाहन,फिटनेस एवं बीमा दस्तावेजों की कमी, टैक्स बकाया वाहन, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन संचालन, स्कूल एवं यात्री बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस अथवा शराब पीकर वाहन संचालन करने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की गई।जिले में अभियान के दौरान 125 से अधिक यात्री बसों की जांच कर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी एवं ओवर लोडिंग पाए जाने पर 47 प्रकरणों में दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कुल ₹20,900 की जुर्माना राशि वसूल किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई,वाहन जब्ती,फिटनेस निरस्तीकरण एवं परमिट संबंधी कार्यवाही भी की गई।अभियान के दौरान बस संचालकों एवं वाहन चालकों को यात्री सुरक्षा मानकों का पालन करने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन की फिटनेस एवं आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
*🟢👉 परिवहन और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, यात्री बसों के विरुद्ध चलाया विशेष जांच अभियान* .......*🔴👉एक सैकड़ा से अधिक बसों की जांच, 47 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई*........*🔴👉₹20,900 जुर्माना वसूला गया*
May 27, 2026
0
