Type Here to Get Search Results !

*🔴👉शराब दुकान में चोरी, दो मोबाइल सहित 39 हजार नगद गायब*.........*🔴👉देहात थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज*

नर्मदापुरम। देहात थाना अंतर्गत ग्राम सावलखेड़ा में एक शराब दुकान में हजारों रुपए नगदी सहित दो मोबाइल की चोरी हो गई।बताया जा रहा है कि चोरों ने देशी विदेशी शराब दुकान का टीन शेड खोलकर हजारों रुपए की नगदी उड़ा दी।इस मामले में दुकान संचालक फरियादी प्रेम कुमार सूर्यवंशी ने रिपोर्ट लिखाई कि सावल खेड़ा में स्थित उनकी देशी विदेशी शराब दुकान का टीन शेड अज्ञात चोरों ने खोलकर दुकान के अंदर से दो मोबाइल ओर 39 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए।इस मामले में देहात थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/26 धारा 305(ए)331(4) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.