Type Here to Get Search Results !

*🔴👉आबकारी टीम ने अंग्रेजी शराब सहित 320 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया*

नर्मदापुरम ।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने नगर में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की।इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 03 प्रकरण कायम किये जाकर 45 पाव प्लेन मदिरा,17 केन बियर,33 पाव 8 पी.एम, 30 पाव रॉयल स्टैग,52 पाव इंपीरियल ब्लू , 44 पाव ऑफिसर्स चॉइस,21 पाव गोवा व्हिस्की 05 लीटर हाथभटटी मदिरा तथा लगभग 320 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।इस प्रकार समस्त प्रकरणों में कुल जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 70015/- रुपये बताई गई हैं।उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी,सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार , सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार माहौरे, अभिलाष पाठक, आबकारी उपनिरीक्षक के. के. पडारिया, मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, दुर्गाप्रसाद माँझी, आरक्षक भावना यादव ,धर्मेंद्र बारंगे, दुर्गेश पथरिया , नगर सैनिक आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.