नर्मदापुरम/पिपरिया । जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित यादव के कुशल नेतृत्व में मंगलवारा थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी और उनकी टीम ने एक आरोपी से लगभग 18 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में टी आई गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि 28 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक वार्ड निवासी शरद कुमार शर्मा पिपरिया अपने घर के पास अवैध मात्रा मे शराब का भंडारण करके रखे हुए है। उक्त सूचना पर प्रधान आरक्षक योगेश यादव ओर सनेह साहू को कार्यवाही हेतु मौके पर भेजा गया जहां अंग्रेजी शराब पावर स्ट्रांग विस्की के 150 क्वाटर अलग अलग थैले में रेत मे छुपाकर रखे हुए थे ।आरोपी से शराब रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज पूछने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी के विरुद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है ।आरोपी से कुल 27 लीटर कीमत करीब 18 हजार की शराब जप्त की गई है।
*🟣👉रेत में छिपाकर रखी 18 हजार रुपए कीमती अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार*
May 29, 2026
0
