नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली टी आई कंचन सिंह ठाकुर ओर उनकी टीम ने एक कार सहित 18 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में बताया गया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक्सीलेंस स्कूल वाले मैदान मे पानी की टंकी के पास सफ़ेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी है जिसमे अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य रखी हुयी है | उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गंतव्य पर पहुंची तो सफ़ेद रंग की स्विफ्ट MP 04/CQ 7119 खड़ी दिखी | पुलिस टीम द्वारा उक्त कार की घेराबंदी की जाकर की तलाशी लेने पर उक्त कार मे दो व्यक्ति सोते हुये मिले।इस दौरान कार की तलाशी लेने पर 18 पेटी देशी मदिरा प्लेन रखा होना पाया गया | उक्त शराब करीबन 162 लीटर कीमती 54,000/- रु की होना पाया गया | कार मे मिले दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम शोएब खान पिता अल्ताफ खान उम्र माखननगर एवं सुरेन्द्र पिता अखिलेश यादव आईटी आई अंकिता नगर नर्मदापुरम का होना बताया गया ।उक्त अवैध शराब के संबंध मे दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उक्त शराब के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज़ होना नहीं बताया एवं उक्त अवैध शराब को श्याम ठाकुर कुलामड़ी नर्मदापुरम से ओबेदुल्लागंज मे खरीदना बताया है | जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे शोएब खान ओर सुरेन्द्र यादव के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है | प्रकरण मे शराब विक्रेता श्याम ठाकुर कुलामड़ी नर्मदापुरम को भी आरोपी बनाया गया है | प्रकरण की विवेचना जारी है | उक्त कारवाई में टी आई कंचन सिंह ठाकुर, उनि. जितेंद्र चौहान, सउनि.संजय रघुवंशी, प्र.आर.रितेश यदुवंशी, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. धर्मेंद्र, आर. कमलेश, आर. रोहन एवं आर. सतीश आदि का सराहनीय योगदान रहा।
*🟢👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस की कारवाई* ....*🟢👉स्विफ्ट कार ने उगली 18 पेटी अवैध शराब,दो आरोपी गिरफ्तार*.....*🟢👉शराब माफिया श्याम ठाकुर की तलाश जारी*
May 16, 2026
0
