Type Here to Get Search Results !

*🟢👉स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल की कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा प्राची सराठे ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन*


 
नर्मदापुरम।स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल की कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय की छात्रा प्राची सराठे ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाणिज्य संकाय में सर्वाधिक 88.6% अंक  प्राप्त किए हैं। छात्रा ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से प्राची सराठे को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। प्राचार्य ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रा की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने छात्रा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।हम सभी प्राची सराठे को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
मीडिया प्रभारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.