Type Here to Get Search Results !

*🟣👉जिले में राजस्व न्यायालयों का हो रहा नियमित संचालन राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण से आमजन को मिल रही राहत*......*🟣👉अनुविभाग सोहागपुर में 100 से अधिक राजस्‍व मामलों का हुआ निराकरण*


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में राजस्व न्यायालयों का नियमित एवं प्रभावी संचालन किया जा रहा है, जिससे आमजन को राजस्व मामलों में त्वरित राहत मिल रही है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से न्यायिक एवं कार्यपालिक कार्यों को पृथक करते हुए पूर्णकालिक न्यायिक तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की व्यवस्था लागू की गई है, जिसका सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। अनुविभाग सोहागपुर अंतर्गत सभी राजस्व न्यायालय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं।
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) द्वारा न्यायालयों का सतत निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि न्यायालय निर्धारित समय पर संचालित हों तथा आमजन के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में नियमित सुनवाई कर विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर रहे हैं। वहीं एसडीएम न्यायालय में वर्षों से लंबित अभिलेख दुरुस्ती प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। विगत एक सप्ताह में तहसीलदार सोहागपुर न्यायालय द्वारा 108 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 53 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र तथा 29 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसी प्रकार शोभापुर सर्कल में 101 तथा धपाड़ा कला सर्कल में 33 राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर पक्षकारों को आदेश की प्रतिलिपि उपलब्ध कराई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.