नर्मदापुरम/सिवनीमालवा। सभी राजस्व संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने उद्देश्य से कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और राजस्व कोर्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लंबित एवं प्रचलित राजस्व प्रकरणों में चल रही कार्रवाई के सभी दस्तावेजों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।कलेक्टर ने सिवनी मालवा तहसील कार्यालय और राजस्व कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील कोर्ट में प्रचलित, लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन सहित सभी राजस्व प्रकरणों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील में आने वाले सभी राजस्व मामलों का नियमानुसार और समय-सीमा में निराकरण किया जाए। इसके साथ ही राजस्व अभिलेखों का व्यवस्थित रूप से संधारण किया जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि तहसील कोर्ट में प्रचलित मामलों के समय-सीमा में निराकरण के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के काम की नियमित समीक्षा करें। राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के साथ ही लोगों की शिकायतों तथा तात्कालिक समस्याओं का भी त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
*कलेक्टर ने सिवनीमालवा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया**💫🌈तहसील में आने वाले सभी राजस्व मामलों का नियमानुसार और समय-सीमा में निराकरण किया जाए:कलेक्टर*
August 07, 2024
0