नर्मदापुरम/इटारसी।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा के पितृ पुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प माल अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें सामूहिक पुष्पांजलि प्रदान की गई। तत्पश्चात भाजपा महिला मोर्चा नगर मंत्री विधि पचौरी द्वारा वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। आगामी कार्यक्रमों, लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं की गई। बैठक में उपस्थित मुख्य वक्ताओं भाजपा वरिष्ठ नेता स्वयंसेवी संस्थाएं के प्रदेश सह- संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील राठौर एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा संगठन के द्वारा बूथ विस्तारक अभियान पार्ट 1, बूथ विस्तारक अभियान पार्ट 2 , में प्रत्येक कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत कर बूथ स्तर पर जाकर किए काम एवं केंद्र सरकार , राज्य सरकार की योजनाओं से हम मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक विजयश्री मिली और नर्मदा पुरम में भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय माधव दास अग्रवाल जी के नेतृत्व में जिले में चारों सीट पर विजयश्री प्राप्त की है।इस बैठक में संगठन के प्रस्ताव का वाचन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ने किया एवं प्रस्ताव का समर्थन मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, महिला मोर्चा नगर मंत्री विधि पचौरी ने किया।इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता स्वयंसेवी संस्थाएं के प्रदेश सह- संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक दीपक हरि नारायण अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं इटारसी मंडल प्रभारी सुनील राठौर, भाजपा जिला मीडिया सह-प्रभारी एवं राजा तिवारी, भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, भाजपा नगर मंत्री सीमा सोनी, मण्डल कार्यालय मंत्री अजय अज्जू अग्रवाल, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विजय राजू अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति आशीष भदौरिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद उटवार,भाजपा जुग्गी झोपड़ी नगर संयोजक अजय मनजरिया , सोशल मीडिया प्रभारी संजीव मेषकर, महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता विनोद कदम, महिला मोर्चा महामंत्री आशाराव, उपाध्यक्ष राजकुमारी वर्मा, कार्यकर्ता कल्याणी घोष, मुस्कान चावरे,महामंत्री रोहित साल्वे मंडल कोषाध्यक्ष संगीता अनिल मालवीय आईटी-सेल प्रभारी सरला लोट, मीडिया प्रभारी नीतू सराठे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर महामंत्री एवं सोशल मीडिया विभाग नगर संयोजक मयूर मालवीय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री शैलेश योना, मंडल कार्यकर्ता सतीश चौरे,उपस्थित रहे।इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने किया एवं आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार ने किया।
*💫🌈भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी की कामकाजी बैठक सम्पन्न*
December 31, 2023
0