जबलपुर। सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेल में दिनांक 06.12.2023 को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पमरे मुख्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी गई। साथ ही बौद्ध वंदना भी प्रस्तुत की गई।इस अवसर पर सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष जिसमें प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियन्ता नितिन चौधरी, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक सी वेणु गोपाल, प्रधान वित्त सलाहकार नवल किशोर श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य इंजीनियर अरविंद कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अमरेंद्र कुमार, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रभात कुमार, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर धर्मवीर मीना एवं अन्य प्रमुख विभागाध्यक्षों सहित महाप्रबंधक सचिव राहुल जयपुरियार, उपमहाप्रबंधक (सामान्य) अनुराग पाण्डेय, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री हर्षित श्रीवास्तव तथा बड़ी संख्या में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डाॅ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी दीपक कुमार गुप्ता ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की उपलब्धियों, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. अंबेडकर जी ने देशभक्ति को प्राथमिकता दी तथा अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में मानव समाज और देश सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने संकीर्ण विचारधारा को त्याग कर भाईचारे को बढ़ावा दिया।
*🌈💫पमरे महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने बाबा साहेब को श्रृद्धांजलि अर्पित की*
December 06, 2023
0