नर्मदापुरम। भारतीय जनता युवा मोर्चा नर्मदापुर मंडल की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय मे संपन्न हुई।भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर "MP के मन में मोदी" सदस्यता अभियान" प्रत्येक मंडल मे चलाया जा रहा है इसी क्रम मे भाजयुमो नर्मदापुर मंडल भी वार्ड स्तर पर नव मतदाता सदस्यता अभियान चला रहा है।बैठक मे भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान के बारे मे अवगत कराया । युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल ने बताया कि भाजयुमो नर्मदापुर मंडल 3000 सदस्य बनाएगा एवं मंडल के सभी 16 वार्डों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से विशेष सदस्यता अभियान चलाएगा ।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विशाल दीवान, मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, उपाध्यक्ष अमन चुटीले, पंकज खत्री, मंत्री प्रवेश सोनी ,पीयूष बग्गन, रितिक मालवीय, आयुष चौहान, ऋषभ शुक्ला , सागर संतोरे, सुरेंद्र चौहान , युवराज ठाकुर,चंदन यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
*🌈💫भाजयुमो नर्मदापुर मंडल की बैठक संपन्न*
September 04, 2023
0