नर्मदापुरम्। रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 18234/ 18233 बिलासपुर- इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12853/ 12854 दुर्ग-भोपाल -दुर्ग एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर लगाये जा रहे एक-एक शयनयान श्रेणी कोच की अवधि बढ़ाई गई है।यह कोच गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01. 09. 2022 से 30.09. 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 03.09.20 22 से 02.10. 2022 तक अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01.09. 2022 से 30.09. 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 02.09. 20 22 से 01.10.2022 तक अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा। यात्री गण कृपया यात्रा के दौरान कोविड -19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
नर्मदा एवं अमरकंटक एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त कोच की अवधि बढ़ाई
August 25, 2022
0