Type Here to Get Search Results !

Video

आयोग प्रधान कुटुंब न्यायालय नर्मदापुरम् मध्यप्रदेश, के तत्वाधान में मध्यस्था जागरूकता शिविर का आयोजन

नर्मदापुरम्।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में आज 24 /8/2022 को आयोग प्रधान कुटुंब न्यायालय नर्मदापुरम मध्यप्रदेश के तत्वाधान में मध्यस्था जागरूकता शिविर का आयोजन कुटुंब न्यायालय परिसर में किया गया ।कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधान कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश प्रियदर्शन शर्मा, विधिक सहायता सचिव गौतम भट्ट, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के के थापक,सचिव मनोज जराठे ने की , माननीय कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश महोदय ,एवं विधिक सहायता अधिकारी, एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष महोदय द्वारा पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवादों को ,मध्यस्था के माध्यम से सुलझाने हेतु परामर्श दिए गए। साथ ही साथ परिवार में बड़े कैसे अपने बच्चों के मध्य चल रहे विवादों को समझदारी से मध्यस्था करके,समाप्त करने में अपना योगदान दे सकते हैं, यह भी समझाया गया, साथ ही यह भी बताया कि उपस्थित पक्षकार अधिवक्ता गण मध्यस्था के माध्यम से, घरों को वापस जोड़ सकते हैं और टूटने और बिखरने से बचा सकते हैं, इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ,सह सचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत, ग्रंथपाल श्रीप्रकाश दुबे, कार्यकारिणी सदस्य सी के कुरापा, राजेश चौरे, रितेश विश्वकर्मा, विजेंद्र राजपूत, क्षमा चौहान, न्यायालय कर्मचारी एवं पक्षकार गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती पूजा अवस्थी सोनी ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.