नर्मदापुरम् मे केन्द्रीय जेल में बंदियो द्वारा किया गया गणेश प्रतिमाओं का निर्माण
August 25, 2022
0
नर्मदापुरम ।केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में केन्द्रीय जेल अधीक्षक संतोष सोलंकी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि जिला प्रशासन की मंशानुसार जेल के बंदियो द्वारा मिट्टी की गणेश प्रतिमा अर्थात ईको फ्रेंण्डली गणेश जी का निर्माण किया जा रहा है। इन प्रतिमाओं को प्राकृतिक रंगो से सजाया जा रहा है। यह प्रतिमाएं आधे फीट से लेकर तीन फीट की ऊचाँई तक की लगभग 200 प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। जेल के बंदिया द्वारा निर्मित इन प्रतिमाओं की बिक्री 20 अगस्त से की जाएगी जिनका विक्रय प्रतिमाओं के आकार अनुसार 30 रूपए से 200 रूपए तक में किया जाएगा। गणेश प्रतिमाओं के निर्माण के लिए 20 अगस्त तक आर्डर बुक भी किये जा सकते हैं। इसके अलावा जेल के बगीचे में बंदियो द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं जेल नर्सरी में विभिन्न प्रकार के लगभग 50 हजार पौधे भी तैयार किये गये है, जिनकी न्यूनतम दर पर बिक्री की जा रही है। इस संबंध में अधीक्षक केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम से संपर्क किया जा सकता है।