Type Here to Get Search Results !

नर्मदापुरम् मे यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत ट्रेफिक पुलिस अधिकारियों ने सेमेरिटन्स स्कूल के छात्रों को किया जागरूक

नर्मदापुरम्। प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे सडक सुरक्षा सप्ताह  के अंतर्गत जिला पुलिस कप्तान डाॅ गुरूकरण सिह के दिशा निर्देशन मे एव एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में ट्राफिक डीएसपी संतोष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात प्रभारी निरीक्षक आशीष पवार और उनकी टीम ने आज सेमेरिटन्स स्कूल के छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।इस अभियान में छात्रों से चर्चा कर उन्हें अपने अभिवक्ता और परिजनों को यातायात नियमों के पालन के लिए उत्प्रेरित करने संबंधित बिंदु भी अभियान का हिस्सा है इसलिए छात्रों को इस संबंध में समझाइश दी गई।यातायात प्रभारी निरीक्षक आशीष पवार एवं यातायात स्टाफ द्वारा  यातायात नियमों के प्रति जागरूक और उत्प्रेरित किया गया। और छात्रों की जिज्ञासाओ का भी समाधान किया गया।ट्राफिक डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि यातायात सप्ताह में जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम सप्ताह भर चलाये जा रहे हैं।सप्ताह के दौरान ट्रेफिक इंफोर्समेंट की बजाय ट्रैफिक अवेयरनेस पर जोर दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.