नर्मदापुरम् मे नर्मदा में निकाली गई जल तिरंगा यात्रा ,हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
August 14, 2022
0
गूंजे देशभक्ति के नारे
नर्मदापुरम्।हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरा नर्मदापुरम देश भक्ति के रंग में रंगे गया हैं। कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में अभियान के तहत जोर शोर से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को होमगार्ड बल द्वारा नर्मदा नदी में जल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेठानी घाट से शुरू हुई है यह जल तिरंगा यात्रा विवेकानंद घाट होते हुए पुनः सेठानी घाट पर समाप्त हुई। जल तिरंगा यात्रा में शामिल जन प्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारी पुलिस एवं होमगार्ड बल और मीडिया प्रतिनिधियों ने जमके देशभक्ति के नारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी को अपने अपने संस्था एवं सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।सेठानी घाट से आयोजित हुई इस तिरंगा यात्रा में विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा, जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह,एसडीएम श्रीमती वंदना जाट डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड राजेश जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पुलिस एवं होमगार्ड का बल,मीडिया प्रतिनिधि शामिल रहे।