नर्मदापुरम /सिवनीमालवा।जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी महेन्द्र चौहान के कुशल नेतृत्व में सिवनी मालवा टी आई सुधाकर बारस्कर और उनकी टीम ने ग्राम लोखरतलाई क्षेत्र के बांकाबेड़ी प्रवेश द्वार के पास मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से 298 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि वाहन सिवनी मालवा से लोखरतलाई की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब मिली, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। बाद में वाहन को थाने लाकर शराब की पेटियों की गिनती की गई, जिसमें कुल 298 पेटी शराब बरामद हुई। जब्त शराब “ऑफिसर चॉइस” ब्रांड की बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 2574.720 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 74 हजार 720 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने वाहन सहित पूरा माल जब्त कर लिया है।इस मामले में बैतूल जिले के चिचोली निवासी रमेश उर्फ गंगाराम चौरगढ़े एवं विजेश उइके पिता धर्मेन्द्र उइके के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही अवैध शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लोखरतलाई और आसपास के गांवों में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार जोरों पर चल रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
*🟣👉पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में पुलिस की जबर्दस्त कार्रवाई*........*🟣👉बांकाबेड़ी प्रवेश द्वार के पास पुलिस की कार्रवाई, 298 पेटी अवैध शराब जब्त*
May 07, 2026
0
