सिवनीमालवा।शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के अंतर्गत पोषण आहार सप्ताह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को संतुलित आहार, पौष्टिक तत्वों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराना रहा।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने पोषण और स्वास्थ्य पर अपने विचार साझा किए। राजनीश जाटव ने संतुलित भोजन को दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर बल दिया। मनोज कुमार प्रजापति ने पौष्टिक आहार और मानसिक स्वास्थ्य के गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। डॉ. पदम शर्मा ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में पोषण जागरूकता की अलख जगाएँ।कार्यक्रम में एन.एस.एस. इकाई की सक्रिय भूमिका रही। एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी कु. आकांक्षा पाण्डेय ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार की आवश्यकता पर प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन भी किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. टी. टी. एक्का, समस्त प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।