Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫दो दिवसीय रेलवे अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन*........ *🌈💫महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने विजेता रेल कलाकारों को पुरस्कृत किया* ........*🌈💫शास्त्रीय वादन में भोपाल मण्डल प्रथम रहा*

 भोपाल। पश्चिम मध्य रेल की अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता-तरंग 2024 का समापन शुक्रवार 31 मई 2024 को नर्मदा क्लब सभागार भोपाल में सम्पन्न हुआ। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक सांस्कृतिक अकादमी पश्चिम मध्य रेल एवं महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय उपस्थित रहीं, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। भोपाल मंडल के रामेन्द्र सिंह को शास्त्रीय वादन में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।महाप्रबंधक श्रीमती बंदोपाध्याय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं, पश्चिम मध्य रेल की ओर से इस प्रतियोगिता में शामिल सभी कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देती हूँ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करना है। मुझे इस बात की खुशी है कि पश्चिम मध्य रेल सांस्कृतिक अकादमी के सहयोग एवं समन्वय से हम अपने रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को उनकी प्रतिभाओं को निखारने में प्रयासरत हैं।इस प्रतियोगिता में भोपाल, जबलपुर कोटा मंडल की एक-एक टीम, वर्कशॉप की दो टीम और मुख्यालय की एक टीम सहित कुल छ: टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सुगम गायन, शास्त्रीय गायन, सुगम वादन, शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय नृत्य और सामूहिक नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में सभी कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। प्रमुख विजेताओं की सूची निम्नलिखित है:*सुगम गायन*: प्रथम स्थान -जबलपुर मंडल *शास्त्रीय गायन*: प्रथम स्थान - मुख्यालय टीम *सुगम वादन*: प्रथम स्थान -जबलपुर मंडल *शास्त्रीय वादन*: प्रथम स्थान -भोपाल मंडल *शास्त्रीय नृत्य*: प्रथम स्थान - जबलपुर मंडल *सामूहिक नृत्य*: प्रथम स्थान -जबलपुर मंडल समारोह में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रभात, कोषाध्यक्ष महिला कल्याण संगठन पमरे श्रीमती सुवर्णा, मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री देवाशीष त्रिपाठी, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन भोपाल मंडल श्रीमती गुंजन त्रिपाठी, अध्यक्षा मंडल सांस्कृतिक अकादमी भोपाल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक  योगेश कुमार सक्सेना,मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) के. एल.मीना,उपमुख्य कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, सचिव मंडल सांस्कृतिक अकादमी भोपाल एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी भोपाल विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, प्रतिभागीगण और बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।पश्चिम मध्य रेल अपने कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से उनके जीवन को समृद्ध और उत्साहवर्धक बनाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.