Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सेवा और समर्पण कार्य सराहनीय*

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त एवं तीनों मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में रेल सुरक्षा बल के द्वारा अलग अलग अभियान चलाकर यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल  भोपाल मंडल ने अपने कर्तव्यपरायणता और समर्पण से कार्य किया, जिससे यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। निम्नलिखित अभियानों में आरपीएफ के जवानों की तत्परता और जिम्मेदारी सराहनीय रही :- *बालिका की सहायता*:रेल सुरक्षा बल की रानी कमलापति स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एक भटकी हुई बालिका मिली। बालिका द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उसकी माताजी को सूचित किया गया। बाद में बालिका की माताजी जीआरपी थाना रानी कमलापति पहुंची और बालिका को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर एक रोता हुआ बालक मिला। आरक्षक अनिल कुमार ने बालक को पोस्ट पर लाकर पारिवारिक माहौल में पूछताछ की और उसे बाल निकेतन भवन नादरा बस स्टैंड भोपाल को सुपुर्द किया।निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग बालिका भटक गई। पेनल स्टाफ द्वारा सूचित किए जाने पर, आरपीएफ ने बालिका के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें बालिका की स्थिति के बारे में बताया। बालिका को सुरक्षित रखते हुए उसे गौरवी (सखी) सेंटर में रात्रि आश्रय हेतु सुपुर्द किया गया। *चिकित्सीय सहायता*: सहायक उप निरीक्षक सुरेश जोगेकर ने भोपाल स्टेशन, प्लेटफार्म नंबर 2 पर एक यात्री को मिर्गी का दौरा पड़ने पर उसकी तत्परता से मदद की। व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। *गुमशुदा लड़कियों की मदद*: डीएसआर भोपाल से सूचना मिली कि दो गुमशुदा लड़कियां ट्रेन में मिलीं। जांच के बाद, लड़कियों को जीआरपी थाना रानी कमलापति लाया गया और उनके परिजनों और राजस्थान पुलिस को सुपुर्द किया गया। *सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम*:निरीक्षक कमल सिंह और उनकी टीम ने कुरवाई कैथोरा गांव और उसके पास के गांवों में जाकर लोगों को रेलवे क्षेत्र में पशु ना चराने, ट्रेनों में एसीपी ना करने, चलती ट्रेनों में पत्थर ना फेंकने, और अन्य सुरक्षा निर्देशों के बारे में जागरूक किया। उन्हें चेतावनी दी गई कि उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *यात्री सामान की सुरक्षा*:गाड़ी संख्या 20846 के कोच ए2 की सीट 8 पर यात्री का सामान छूटने की सूचना मिली।सहायक उप निरीक्षक प्रकाश बिल्लौरे और आरक्षक अजीत सोरेंग ने गाड़ी को अटेंड किया और यात्री का सामान सुरक्षित रूप से पाया। अगले दिन, यात्री आलोक बंडोले ने सामान की पहचान की और उसे सही सलामत वापस सौंपा गया। इसी प्रकार एमएस भोपाल की सूचना पर गाड़ी संख्या 12716 के जनरल कोच में छूटा हुआ बैग आरक्षक अजीत सोरेंग द्वारा इटारसी लाया गया। बैग में एक कंबल, एक चार्जर, प्रसाद, और कपड़े थे। बाद में शिकायतकर्ता यात्री ने आकर सामान की पहचान की और उसे सही सलामत लौटाया गया।.*घायल यात्री की सहायता*:गाड़ी संख्या 11115 के यात्री राजेश को तडवडिया स्टेशन पर उतरते समय चोट आई। छनेरा स्टेशन पर आर. नरेंद्र कोत ने प्राथमिक उपचार दिया। हरदा स्टेशन पर उप निरीक्षक एस.के. गौतम ने घायल को जिल अस्पताल हरदा पहुंचाया। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19322 से उतरते समय एक महिला प्लेटफॉर्म और गाड़ी के बीच में गिर गई। यात्रियों के शोर मचाने पर गाड़ी रोकी गई। आरपीएफ स्टॉफ ने घायल महिला को शासकीय अस्पताल हमीदिया भेज कर उपचार करवाया गया।पश्चिम मध्य रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। पमरे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की निरंतर सेवा एवं सुरक्षा हेतु अभियान इसी प्रकार भविष्य में भी जारी रहेंगे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.