नर्मदापुरम।पमरे भोपाल मण्डल पर दिनांक 30.10.2023 से 05.11. 2023 तक *भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें,* थीम पर मनाए जा रहे सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 03.11.2023 को मण्डल सांस्कृतिक अकादमी भोपाल मण्डल के रेलकर्मी कलाकारों द्वारा मंडल कार्यालय प्रांगण में सतर्कता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का विषय था "सदाचार का ताबीज"। कलाकरों द्वारा मंचित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार को देश की प्रगति में बाधक बताते हुए उसका समूल नष्ट करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कलाकरों द्वारा लोगों को समझाया गया कि अपने कार्य में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। कलाकारों ने भ्रष्टाचार से समाज और देश को होने वाले नुकसान का प्रदर्शन करते हुए सभी को सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से काम करने का अनुरोध किया।इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज शर्मा एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारीगण, मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री योगेश कुमार सक्सेना, वरिष्ठ रेल अधिकारी सहित अन्य रेल अधिकारी एवं रेल कर्मचारी मौजूद रहे।
*🌈💫रेलकर्मी कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया भ्रष्टाचार को देश की प्रगति में बाधक**🌈💫सार्वजनिक जीवन में सदाचार को अपनाने का किया अनुरोध*
November 03, 2023
0