Type Here to Get Search Results !

जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

नर्मदापुरम्। त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मण्डल कर इटारसी स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 02198/ 02197 जबलपुर- कोयंबटूर- जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस विस्तारित अवधि के लिए यात्री आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं ।जिसके अनुसार जबलपुर से प्रत्येक शुक्रवार को प्रस्थान कर कोयंबटूर जाने वाली गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि  दिनांक 30 दिसम्बर 2022 तक तथा कोयंबटूर से प्रत्येक सोमवार को प्रस्थान कर जबलपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि  दिनांक 02 जनवरी 2023 तक (13-13 फेरे) बधाई गई है ।           यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशो का पूरी तरह पालन करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.