फिरोजपुर मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मालवा एक्सप्रेस तीन दिन निरस्त रहेगी
August 26, 2022
0
नर्मदापुरम्। उत्तर रेलवे, फिरोजपुर मण्डल के बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन में सैटेलाइट टर्मिनल के विकास के सम्बंध में बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन पर प्री नॉन/ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान इस स्टेशन से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त, कुछ को आंशिक निरस्त और कुछ को निर्धारित तिथियों में रेगुलेट कर चलाया जाएगा। निरस्त गाड़ियों में गाड़ी संख्या 12919/12920 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-डॉ.अम्बेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस भी शामिल है।गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2022, 11.09.2022 एवं 12.09.2022 को (तीन दिन) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा - डॉ. अम्बेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस दिनांक 12.09. 2022,13.09.2022 एवं 14.09. 2022 को (तीन दिन) अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।