नर्मदापुरम।नंदविहार कालोनी फेस 2 के रहवासी हर वर्ष बारिश के मौसम में नाले का बैकवाटर सड़कों और घरों में घुस जाने से परेशान रहते है क्योंकि इस कालोनी के कालोनाइजर ने पानी निकासी के लिए सोक टैंक बनाए जाने के झूठे वादे के साथ प्लॉट बेच दिये व्यवस्था कुछ की नहीं।जैसे तैसे निस्तार का पानी एक कच्ची नाली से होकर नाले में जाता था,नाला भी ऐसा बनाया गया कि 5 फीट का नाला डेढ़ फीट की नाली से जोड़ दिया गया तो बारिश में नाले का पानी बैकवाटर के रूप में कच्ची नाली से होकर नंदविहार कालोनी की सड़कों,खाली प्लाटों यहां तक लोगो के घरों तक में फैल जाता है।अब इसी कालोनी के अंतिम प्लॉट पर एक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाने से और पड़ोसी कालोनी के साथ विवाद की वजह से कच्ची नाली भी बंद हो गई है जिससे निस्तार के पानी के बहने की गुंजाइश ही खत्म हो गई है। भवन निर्माता और पड़ोसी कालोनी के कालोनाइजर अपनी अपनी जमीन सही होना बता रहे है जबकि नाली बंद हो जाने से रहवासी परेशान है कि अब तो बारह महीनों सड़को पर ही गंदा पानी भरा रहेगा तो इस कालोनी में कैसे रहेंगे।पार्षद और नगरपालिका प्रशासन को समस्या से अवगत करा दिया गया है ताकि बारिश के अलावा समय में तो चैन से रहा जा सके, बारिश में बैकवाटर की नियति को तो भुगतना ही है।
*🟢👉बारिश के मौसम में नाले के बैकवाटर की समस्या से पीड़ित नंदविहार कालोनी के वाशिंदे*........ *🟢👉अब सभी मौसम में रहेंगे परेशान– दो कालोनियों के विवाद में पानी निकासी बंद हुई*
June 08, 2026
0
