नर्मदापुरम।पुलिस कप्तान साई कृष्णा थोटा के द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनी। जनसुनवाई के दौरान कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी, मारपीट एवं महिला संबंधी प्रकरण शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना, नागरिकों को न्याय दिलाना तथा पुलिस प्रशासन में विश्वास बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
*🔴👉पुलिस कप्तान ने जनसुनवाई में किया आमजनो की शिकायतों का निराकरण*
June 09, 2026
0
