Type Here to Get Search Results !

*🔴👉 देर रात हुई बारिश से मिट्टी में धंसा सड़क किनारे खड़ा ऑटो रिक्शा*

नर्मदापुरम। सिवरेज पाइप लाइन का काम करने वाली कंपनी की लापरवाही का खामियाजा एक ऑटो चालक को भुगतना पड़ा। बताया जा रहा है कि पटवारी कालोनी के समीप मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा एक ऑटो रिक्शा देर रात हुई तेज़ बारिश के कारण ठेकेदार के कर्मचारी के द्वारा डाली गई पाइप लाइन की मिट्टी की ढंग से फिलिंग नहीं करने के कारण यथावत स्थान पर धंस गया। सुबह जब ऑटो मालिक ने यह वाक्या देखा तो उसके होश उड़ गए ओर उक्त ऑटो रिक्शा को  बड़ी मस्कत से बाहर निकाला गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.