Type Here to Get Search Results !

*🔴👉जिले के पुलिस कप्तान के दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*...... *🔴👉कार में रखी 16 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार*


नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली टी आई कंचन सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने एक कार में रखी 16 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र. MP 04 ZS 8355 की तलाशी लेने पर डिक्की में 10 पेटी आफिसर्स च्वाइस अंग्रेजी शराब एवं 6 पेटी गोआ अंग्रेजी शराब (180 ml) कुल 16 पेटी 140.4 लीटर अवैध शराब कीमती करीब 70,000/- रुपये बरामद हुई।आरोपी वाहन चालक गणेश सिंह पिता स्व. नरेश सिंह रघुवंशी नि. पटेल नगर शहडोल,हाल कौशल्या नगर अवध।पुरी भोपाल से कार में बरामद अवैध शराब व शराब परिवहन में प्रयुक्त की गई कार क्र. MP 04 ZS 8355 कीमती करीब 5,00,000/- रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्र. 571/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक विनोद लिखितकर, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, आरक्षक पंकेश बघेला, गजेन्द्र डडोरे, धर्मेन्द्र परिहार, राजकुमार कीर, रामकुमार वर्मा, वैभव श्रीवास्तव एवं दीपेश सोलंकी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.