नर्मदापुरम। ग्राम पंजराकला में आगामी 25 मई से 2 जून तक विशाल धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन समस्त ग्रामवासियों की तरफ से किया जा रहा है।इस अवसर पर 25 मई से 2 जून तक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें 26 मई को भजन मंडल की प्रस्तुति,27 मई को भजन कीर्तन ,29 मई को भजन संध्या एवं 2 जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों पंजराकला की तरफ से किया गया है।इस धार्मिक आयोजन में ग्राम वासियों ने सभी धर्मप्रेमी श्रृद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो। धार्मिक आयोजन का आनंद ले।
*🟣👉ग्राम पंजराकला में शतचंडी महायज्ञ पर होंगे धार्मिक आयोजन*
May 24, 2026
0
