Type Here to Get Search Results !

*🟣👉पुलिस कप्तान ने जन सुनवाई में सुनी शिकायतें ,किया निराकरण*

नर्मदापुरम।पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी, मारपीट एवं महिला संबंधी प्रकरण शामिल थे। पुलिस कप्तान ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना, नागरिकों को न्याय दिलाना तथा पुलिस प्रशासन में विश्वास बनाए रखना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जन सुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में नियमित रूप से आयोजित की जाती है, जिसमें जिलेभर से आए नागरिक अपनी समस्याओं का प्रत्यक्ष निराकरण पा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.