Type Here to Get Search Results !

*🟣👉कलेक्टर के दिशा निर्देशन में आबकारी टीम की कार्यवाही*......*🟢👉1,37,600/- रुपये की मदिरा जब्त,फरार आरोपी कैलाश जाटव के विरुद्ध कारवाई की गई*


नर्मदापुरम । कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम द्वारा  औद्योगिक क्षेत्र इटारसी के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर आकस्मिक दविश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम  की धारा 34(1) के तहत 5 प्रकरण कायम किये गए। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया था इस दौरान 23 बोतल एवं 19 केन विदेशी मदिरा बीयर, 20 लीटर हाथभटटी मदिरा तथा लगभग 1000 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसी प्रकार नर्मदापुरम शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थलों यथा आदम गढ़, मालाखेड़ी, रसूलिया, डबल फाटक, बंगाली कालोनी, कोठी बाजार, हरियाली चैक,आई. टी.आई. क्षेत्र, मीनाक्षी चैराहे पर आकस्मिक दविश देकर आदमगढ़ क्षेत्र में फरार आरोपी कैलाश जाटव के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर 320 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 27 बल्क लीटर बीयर जप्त की गई। इसी प्रकार मीनाक्षी चैराहे पर सुनील पाण्डेय से 20 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम  धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार समस्त प्रकरणों में कुल जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 137600/- रुपये आंकलित की गई है। उक्त कारवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, आबकारी उपनिरीक्षक हेमंत चैकसे, के. के. पडारिया, हितेश बिसोरिया, मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, दुर्गाप्रसाद माँझी,आरक्षक भावना यादव ,गणपति बोबड़े,योगेंद्र ठाकुर धर्मेंद्र बारंगे,दुर्गेश पथरिया , नगर सैनिक आदि का  सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.